योगमय हुई झीलों की नगरी-जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
उदयपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को शहर के गांधी ग्राउंड स्थित भंडारी दर्शक मंडप परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग उदयपुर, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के साथ मनाए गए योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योग कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन यापन के लिए प्रेरित किया गया।समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रभा गौतम महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, पार्षद गिरीश भारती…
