उदयपुर में ही नृशंस हत्या की मुस्लिम समाज ने कड़े शब्दों में की निंदा
ईद के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मुखरित हुए समाजजनउदयपुर 7 जुलाई। मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में ईद उल-अज़हा के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक के दौरान गत दिनों उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में घटित दुखद घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि समाज ऐसी घटना का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ कुछ अपराधियों द्वारा कारित घटना के रूप में देखा जाए।मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे समाज के लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सन्देश वायरल न करने…
