दूसरों की सफलता को भी बर्दाश्त करना सीखे : आचार्य कुशाग्रनंदी
- शाम को भजन संध्या एवं आरती हुई उदयपुर, 22 जुलाई। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय संघ के सानिध्य में शुक्रवार को मंदिर में सैकड़ों श्राकव-श्रविकाओं ने नित्य नियम पूजा, शांतिधारा, जलाभिषेक व सामायिक किया। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया तथा प्रवक्ता प्रवीण सकरावत ने बताया कि ब्रह्मचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी ने मूलनायक भगवान का पंचामृत सरोष्ठी से विशेष महाभिषेक किया। इस दौरान आयोजित धर्मसभा में आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज ने कहा कि दूसरों की सफलता को भी बर्दाश्त करना सीखे। ये दुनिया का रिवाज है…
