Blog

बेंक ऑफ़ इंडिया ने किया खुदरा व्यापार केंद्र का शुभारंभ

बेंक ऑफ़ इंडिया ने किया खुदरा व्यापार केंद्र का शुभारंभ

उदयपुर 14 जून। बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को आंचलिक प्रबन्धक मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में उदयपुर क्षेत्र में अपने खुदरा व्यापार केन्द्र का शुभारंभ किया। यह नया केंद्र खुदरा क्षेत्र में ऋण की जरूरतों को पूरा करेगा। इस केंद्र द्वारा गृह ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण और संपत्ति पर ऋण शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाएगा। इस केंद्र से उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर की 12 शाखाओं के ग्राहकों को लाभ होगा तथा ऋण का अनुमोदन त्वरित और परेशानी मुक्त होगा।
Read More
पीटीईटी परीक्षा 3 जुलाई को, शहर में 51 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 18 हजार विद्यार्थी

पीटीईटी परीक्षा 3 जुलाई को, शहर में 51 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 18 हजार विद्यार्थी

परीक्षा संबंधी समुचित व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें-कलक्टरउदयपुर, 14 जून। प्रदेश में आगामी 3 जुलाई को होने वाली पीटीईटी परीक्षा के उदयपुर जिले में सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उदयपुर शहर के 51 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 18 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।जिला कलक्टर ने परीक्षा से संबंधित समुचित व्यवस्थाओं के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संबंधित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। कलक्टर ने परीक्षा के दौरान कोविड…
Read More
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना ने सुनी एमबीसी वर्ग की समस्याएं

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना ने सुनी एमबीसी वर्ग की समस्याएं

जनसुनवाई में हाथों-हाथ अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देशउदयपुर, 13 जून। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना निरंतर प्रदेश का दौरा कर एमबीसी वर्ग की समस्याएं सुन कर उनका समाधान कर रहे हैं। सोमवार को अवाना एमबीसी वर्ग की समस्याओं को सुनने उदयपुर जिले के दौरे पर रहे और मावली क्षेत्र में जनसुनवाई की।  उन्होंने सोमवार सुबह मावली क्षेत्र के गोविन्दपुरा-गोलवाड़ा में देवनारायण मंदिर पर एमबीसी वर्ग के निवासियों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। बोर्ड अध्यक्ष को अपने बीच पाकर एमबीसी वर्ग के लोगों को भी राहत महसूस हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों…
Read More
महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम में मददगार साबित होंगी सुरक्षा सखी – कलक्टर

महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम में मददगार साबित होंगी सुरक्षा सखी – कलक्टर

सुरक्षा सखियों की कार्यशाला का हुआ आयोजनउदयपुर 13 जून। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक पुलिस थाने में गठित होने वाली ‘सुरक्षा सखी’ महिलाओं सम्बन्धी होने वाले अपराधों की रोकथाम में मददगार साबित होंगी। कई बार देखा जाता है कि महिलाएं अपराध होने पर पुलिस के पास जिझक एवं अन्य कारणों से समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे अपराधियों को और बढ़ावा मिलता है लेकिन अब सुरक्षा सखियों के गठन से महिलाओं को ऐसे मामलों में काफी मदद मिल सकेगी।जिला कलक्टर सोमवार को नगर निगम उदयपुर के सभागार में जिले की राजीविका…
Read More
जातिगत गाली गलौच कर मारपीट करने के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार

जातिगत गाली गलौच कर मारपीट करने के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के सुखेर थानान्तर्गत दिनांक 11 जून .2022 को प्रार्थी प्रकाश पिता लोगर निवासी ब्राहम्णो का गुडा, सुखेर जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि गत 03 जून 2022 को शाम करीब 03.00 बजे मै सापेटिया से अपने घर ब्राहम्णो का गुडा जा रहा था कि रास्ते मंे ब्राहम्णो का गुडा मे रोड किनारे स्थित दुकान पर जितेन्द्र सिंह झाला की दुकान पर बैठे हुये विजय सिंह उर्फ विजेन्द्र सिंह झाला व रघुनाथ सिंह चैहान ने मुझे दुकान पर बुलाया तब दुकान पर उन दोनो के अलावा जितेन्द्र सिंह झाला व यशपाल सिंह भी बैठे हुये थे दुकान पर…
Read More
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान केन्द्रीय कार्यकारिणी चुनाव, मेतवाला अध्यक्ष ताणा-महामंत्री

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान केन्द्रीय कार्यकारिणी चुनाव, मेतवाला अध्यक्ष ताणा-महामंत्री

​मेवाड़ क्षत्रिय महासभाद संस्थान उदयपुर के केन्द्रिय कार्यकारिणी के चुनाव हेतु आम सभा आज भूपाल नोबल्स संस्थान स्थित कुम्भा हाॅल मे पूर्व विधायक व सभा के पूर्व केन्द्रिय अध्यक्ष महाराज रणधिरसिंह जी भीण्डर के मुख्य आतिथ्य मे व पूर्व केन्द्रिय अध्यक्ष व भूपाल नोबल्स संस्थान के सेकेट्री डाॅ. महेन्द्रसिंह आगरिया की अध्यक्षता में तथा भीलवाडा जिलाध्यक्ष व भूपाल नोबल्स संस्थान के चेयरमेन व पूर्व विधायक श्री प्रदिप कुमार सिंह जी सिंगोली के आतिथ्य मे बैठक हुई जिसमे निवर्तमान महामंत्री तनवीर सिंह जी थाना, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष श्री डी. डी. सिंह जी राणावत, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह जी , बांसवाड़ा के…
Read More
विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान का हुआ आग़ाज़

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान का हुआ आग़ाज़

उदयपुर 12 जून। बालश्रम मुक्त समाज की स्थापना में हर एक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है, हमें मिलकर इन बच्चों को इस दलदल से निकाल कर मुख्यधारा से जोड़ना होगा, 20 जून तक उदयपुर में बाल श्रमिकों के रेस्क्यू, पुनर्वास हेतु नियोक्ताओं के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही हेतु विशेष अभियान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार के निर्देशन में चलेगा। ये विचार उदयपुर ज़िला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने रविवार को शहर के रानी रोड स्थित राजीव गांधी गार्डन में विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर ज़िला प्रशासन एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “बालश्रम मुक्त उदयपुर”…
Read More
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस-जागरूकता के बिना बाल श्रम रोकना असंभव – प्रो. सारंगदेवोत

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस-जागरूकता के बिना बाल श्रम रोकना असंभव – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 12 जुून / विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर  जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि बालश्रम की समस्या पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बनी है, इसको रोकने के लिए कानून भी बनाये गये है, लेकिन तमाम कानूनी प्रतिबंधों के बावजूद कई  उद्योग में बच्चे काम कर रहे है। उन्होने कहा कि आम जन की जागरूकता के बिना बाल श्रम को रोकना असंभव है। विद्यापीठ बाल श्रम, बाल मजदूरी, बाल विवाह जैसे बच्चों से सम्बंधित शोषण को रोकने के लिए चाईल्ड लाईन के माध्यम से 2002 से  इस…
Read More
केंद्रीय जनजाति आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

केंद्रीय जनजाति आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

जनजाति अंचल में खेल सुविधाओं के विकास में नहीं रखेंगे कोई कमी -संभागीय आयुक्तउदयपुर, 12 जून। शहर के गांधी ग्राउण्ड में 21 दिनों से चल रहे केंद्रीय जनजाति आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जनजाति क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि गिर्वा उपखंड अधिकारी सलोनी खेमका, सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा, समाजसेवी मनवीर राका, अंतर्राष्ट्रीय धाविका हमीदा बानो, अर्जुन अवॉर्डी तीरंदाज श्याम लाल मीणा, राष्ट्रीय स्तर के राजस्थान…
Read More
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को 14 जून, 2022 को मंगोलिया के बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया ले जाया जाएगा

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को 14 जून, 2022 को मंगोलिया के बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया ले जाया जाएगा

श्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक 25 सदस्यीय शिष्टमंडल पवित्र अवशेषों के साथ जाएगामंगोलिया के लोगों के प्रति एक विशेष भावना प्रदर्शित करते हुए, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को 14 जून, 2022 को पड़ने वाले मंगोलियाई बुद्ध पूर्णिमा के समारोहों के हिस्से के रूप में 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया ले जाया जाएगा। कानून एवं विधि मंत्री श्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में पवित्र अवशेषों के साथ एक 25 सदस्यीय शिष्टमंडल 12 जून, 2022 को मंगोलिया के लिए रवाना होगा। पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन गंदन मठ के परिसर में बटसागान मंदिर में किया जाएगा।  बुद्ध…
Read More
error: Content is protected !!