रफ़ी साहब के अमर नग़मों से सजी सुरमयी शाम, कलाकारों ने दी भावभीनी स्वरांजलि
-सुरों की मंडली संस्था की ओर से अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में हुआ कार्यक्रम उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था (एसकेएम) की ओर से स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगीतमय संध्या "तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे" अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन सुरों की मंडली के उपाध्यक्ष सी.पी. जोशी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रफ़ी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार नग़मों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि मोहम्मद रफ़ी केवल…
