संसद परिसर में सनातन अपमान के विरोध में अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति एवं बजरंग सेना मेवाड़ ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 3 अगस्त। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर सनातन पर टिप्पणी करने तथा भगवान श्रीराम से जुड़े प्रतीकों के अपमान के विरोध में आज अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति एवं बजरंग सेना मेवाड़ ने जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत तथा बजरंग सेना मेवाड़ के कमलेंद्र सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा संसद परिसर में सनातन धर्म, भगवा वस्त्र अथवा भगवान श्रीराम से जुड़े प्रतीकों का अपमानजनक प्रदर्शन किया गया है, तो…
