18 दिनों में 900 किमी पैदल चलकर शिरडी पहुंचे मोहित आचार्य
साईं बाबा के ग्यारह वचनों से प्रेरित संकल्प की सातवीं यात्रा पूरी, श्रद्धा और सबूरी के साथ पहुंचे बाबा के चरणों में उदयपुर के साईं भक्त मोहित आचार्य ने श्रद्धा, विश्वास और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए उदयपुर से शिरडी तक करीब 900 किलोमीटर की सातवीं पैदल यात्रा पूरी कर ली। मोहित आचार्य ने लगातार 18 दिनों तक पैदल चलकर सोमवार को शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के चरणों में अपनी यात्रा पूर्ण की। मोहित आचार्य ने बताया कि उन्होंने साईं बाबा के ग्यारह वचनों से प्रेरणा लेकर ग्यारह वर्षों का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत उदयपुर…
