राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सौर वेधशाला द्वारा विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 18 अगस्त। अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत उदयपुर सौर वेधशाला (यूएसओ) द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विशेष विज्ञान आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, सौर गतिविधियों तथा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में शहर के 10 विद्यालयों के 50 से अधिक विद्यार्थियों तथा 11 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें “सौर तूफानों से अंतरिक्ष अन्वेषण तक” विषय…
