शिक्षा के लिए राउंड टेबल 206 की अनूठी पहल, रैफल से जुटाए साढ़े तीन लाख रूपये

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया की राजस्थान रीजन की एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान राउंड टेबल 206 की ओर से लेगेसी जैकेट एवं हैट्स का रैफल लकी ड्रॉ आयोजित किया गया। इस फंडरेजिंग अभियान के माध्यम से संस्था ने साढ़े तीन लाख रुपये की राशि जुटाकर शिक्षा सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
राउंड टेबल 206 के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि रैफल से प्राप्त पूरी राशि का उपयोग आगामी दिनों में नए स्कूलों के निर्माण तथा शिक्षा से जुड़े सामाजिक प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य फंडरेजिंग को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को मजबूत बनाना है।
फंडरेजिंग कन्वीनर एवं कोषाध्यक्ष असीम बोलिया ने बताया कि अभियान को सदस्यों एवं सहयोगियों का शानदार समर्थन मिला। सामूहिक प्रयासों से जुटाई गई राशि आगामी शिक्षा परियोजनाओं को पूरा करने में उपयोगी साबित होगी।
रैफल के मुख्य पुरस्कार के रूप में राउंड टेबल इंडिया की लेगेसी जैकेट भीलवाड़ा राउंड टेबल के सदस्य मेहुल रारा के नाम निकली। वहीं चार लेगेसी हैट्स का भी लकी ड्रॉ किया गया। इनमें वत्सल मेश्वरी (जयपुर राउंड टेबल), हर्षवर्धन सिंह (भीलवाड़ा राउंड टेबल), सुमित करनावत (जोधपुर राउंड टेबल) एवं हितेश चैधरी (जयपुर राउंड टेबल) विजेता रहे।
राउंड टेबल 206 ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि फेलोशिप और सामाजिक सेवा को साथ लेकर चलना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है। भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्थायी और प्रभावी कार्य लगातार जारी रखे जाएंेगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!