डिजिटल युग में भी प्रिंट प्रासंगिक—जनसंपर्क उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी प्रिंट समाचार पत्र का अपना अलग महत्व है। वे शनिवार को यहां झूलेलाल भवन में मेवाड न्यूज रथ साप्ताहिक के विमोचन समारोह में अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जनसंपर्क उपनिदेशक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया और टीवी के दौर के बीच आज हर हाथ में मोबाइल के बावजूद हर रोज सुबह की चाय के साथ देश दुनिया से अपडेट होने के लिए पाठक समाचार पत्र की आवश्यकता को महसूस करता है। समाचार पत्र पढे बिना उसे अपना दिन अधूरा अधूरा सा महसूस होता है। कुछ अंतराल के बाद पुन: प्रिंट मीडिया के लिए आवेदनों की बाढ सी आ गई है। अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजसेवी हरीश राजानी ने कहा कि मौजूदा दौर में सच को सच बताना बडा चुनौतीपूर्ण कार्य है और इसे जुनून के साथ ही पूरा किया जा सकता है। डिजिटल, सोशल मीडिया और मोबाइल के युग में प्रिंट मीडिया के लिए बडा चुनौती और संघर्षमय है। समाजसेवी एडवोकेट निर्मल पंडित ने कहा कि डिजिटल के साथ अब समाचार पत्र के प्रकाशन में बडी सावधानी की आवश्यकता होती है। डिजिटल साक्ष्य तो मोबाइल या गजट से डिलीट हो सकता है लेकिन अखबार की कटिंग को लोग अपने पर्स में संभाल कर रख लेते हैं। अतिथियों ने साप्ताहिक का विमोचन किया। प्रारंभ में प्रकाशक हिमांशु परिहार ने स्वागत करते हुए साप्ताहक के सफर पर प्रकाश डाला जबकि सुनील कालरा ने आभार व्यक्त किया। संचालन राजेंद्र सेन ने किया। समारोह में कमल पाहुआ, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!