ठंडा पानी नहीं मिलने पर पर भडके बीजेपी के पदाधिकारी और पार्षदगण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-ठेकेदार पर मनमर्जी के लगाए आरोप, कहा- जनता परेशान 

डूंगरपुर, 13 मई। (जुगल कलाल) शहरवासियो की शिकायतें मिलने के बाद नगर परिषद द्वारा संचालित आरो प्लांट का सोमावर को बीजेपी पदाधिकारी और पार्षदों ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि लोगों ठंडा पानी देने के बजाय नॉर्मल पानी दिया जा रहा हैं। वहीं बिना कार्ड वालों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा हैं। ऐसे में पदाधिकारियों ने ठेकेदार पर मनमर्जी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। और कहा कि नगर परिषद द्वारा बिना कार्ड वालों को ठंडा पानी नहीं देने का कोई प्रावधान ही नहीं है। लेकिन ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी  चला रहा हैं, इधर, लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में आमजन को पीने योग्य पानी भी नहीं मिल रहा हैं। शहरवासियों का कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ठंडे पानी की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी भी स्वीकार है, लेकिन लोगों को ठंडा पानी दिया जाए। वहीं पार्षदों ने बताया कि शहर में नगर परिषद द्वारा चार पॉइंट बना रखे हैं, लेकिन वर्तमान में केवल दो आरो प्लांट पर ही संचालित है, ऐसे में सभी प्लांट को शुरू करवाने के साथ ही ठंडा पानी देने की मांग रखी है। इस दौरान बीजेपी के विधायक प्रत्याशी रहे बंशीलाल कटारा, पार्षद भारत जोशी,  डायालाल पाटीदार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!