उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक आज सेक्टर 3 हिरण मगरी स्थित सूर्य नगर सामुदायिक केंद्र पर संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में प्रदेश जिला मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक कार्य समिति सदस्य सक्रिय सदस्य पार्षद एवं पूर्व पार्षद पन्ना प्रमुख तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विगत माह में मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि राणा प्रताप मंडल शहर जिला का सिरमौर मंडल है जहां संगठन की गतिविधियां निरंतर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर को और अधिक मजबूत बनाने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने 11 मई को प्रस्तावित प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी।
बैठक को जिला महामंत्री एवं निवर्तमान उपमहापौर पारस सिंघवी जिला उपाध्यक्ष हंसा माली करण सिंह शक्तावत एवं मनोहर चौधरी ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा जितेंद्र मारू मंडल महामंत्री गोपाल सालवी मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह संजीव जैन पुखराज राजपुरोहित मीनाक्षी जैन नितिन चित्तौड़ा मंडल मंत्री अशोक आमेटा अनिल शर्मा गिरीश राजानी बबीता भारद्वाज कपिल शर्मा सहित पूर्व पार्षद शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सुनील जैन ने किया।
