सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी.जयंती के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा

जीवन रक्षा कार्यशाला का आयोजन
उदयपुर, 8 मई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य मे जिला पुलिस उदयपुर द्वारा विभिन्न नवाचार कार्यक्रम किये जा रहे है जिसके अंतर्गत गुरुवार को  सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर पेस्टी साईज इंडिया लिमिटेड उदय सागर रोड मादडी पर जिला पुलिस उदयपुर द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के अभियान निरंतर चलते  रहेंगे और काॅरपोरेट घराने, फैक्ट्री, मील में कार्यरत भी अपनी सोशल जिम्मेदारी को समझकर अपने व अपने परिवार जनो की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों की पालना करेंगे , जिससे समाज में स्वतः ही नियमों की पालना हेतुु जागरूकता आ सके।
यातायात पुलिस निरीक्षक टीना सोलंकी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर बिना हेलमेट ,बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर वाहन चलाने के बारे मे जागरूकता के बारे मे बताया एवं आधार फाउंडेशन के डायरेक्टर नारायण चैधरी ने उपस्थित सभी वैज्ञानिकों को यातायात संबंधित महत्वपूर्ण विषयो पर जानकारी दी ।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी वर्मा, यातायात पुलिस उप अधीक्षक मदन गहलोत, यातायात निरीक्षक टीना सोलंकी, पेस्टी साईज इन्डिया लिमिटेड के मेनेजर विजय सुर्यनारायण, वरिष्ठ महाप्रबंधक मानव संसाधन अरिजीत रे  आदि उपस्थित रहे ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!