उदयपुर। जिले के मावली थानांतर्गत सवानिया गांव में रात में घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध दम्पत्ति के साथ मारपीट कर चांदी के जेवरात लू ले भागे। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय कालीबाई पत्नी भेरा भील निवासी सवारिया ने मावली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीडिता ने बताया कि 6 मई की रात 12 से 12.30 के बीच अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे और उसके व पति के साथ मारपीट कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। मावली थाने के निरीक्षक अशोक कुमार मामले की जांच कर बदमाशों का पता लगाने में जुटे है।
रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक—दूसरे ने दर्ज कराई एफआईआर
उदयपुर। जिले के बावलवाडा क्षेत्र में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच झगडा होने के बाद आपस में मारपीट पर उतर आए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बावलवाडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस क अनुसार बीना देवी पत्नी नारायणलाल पटेल निवासी पटेलवाडा सारोली ने नानालाल पुत्र खेमाजी पटेल निवासी पटेलवाडा सारोली के खिलाफ दी रिपोर्ट में उसके साथ मारपीट कर व लज्जा भंग करने का आरोप लगाया। वहीं नानालाल पटेल पुत्र खेमाजी पटेल निवासी पटेलवाडा सारोली ने अंकित पुत्र नारायण पटेल, बीना देवी पत्नी नारायणलाल पटेल, दिनेश पुत्र नाथू पंचाल निवासी पटैलवाडा के खिलाफ दी रिपोर्ट में रास्ते को लेकर उसके साथ आरोपियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धोखाधडी कर रुपए ऐंठे
उदयपुर। शहर के सहेली नगर में धोखाधडी करते हुए रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार ध्रुव शाह पुत्र अरविंद शाह निवासी सहेली नगर ने अनिरुदृध मजूमदार, योगेेश साल्वी, रोशन डांगी, देवेंद्र डांगी, नारायण डांगी, नन्दलाल डांगी, चुन्नीलाल डांगी, देवीलाल डांगी, केसीबाई, वर्षा डांगी के खिलाफ र्दी रिपोर्ट में उसके साथ आरोपियों द्वारा षडयंत्रपूर्वक धोखाधडी कर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एमबी हॉस्पिटल परिसर से दो बाइक चोरी
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के परिसर में अलग अलग जगह खडी दो बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। एमबी चिकित्सालय परिसर से आए दिन वाहन चोरी की घटनाए सामान्य हो चली है। चोरी की वारदातों को लेकर न तो चिकित्सालय प्रशासन गंभीर दिख रहा है न ही पुलिस प्रशासन कोई सख्त कदम उठा रही। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने चिकित्सालय प्रशासन की वाहन पार्किंग व्यवस्था पर सवाल खडे दिए। पुलिस के अनुसार गौरव कुमार शर्मा पुत्र रूपनारायण शर्मा निवासी बनावल तहसील मेहवा दोसा हाल क्वार्टर 24बी ब्लॉक चर्म रोग इकाई के सामने एमबी चिकित्सालय ने हाथीपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बाइक 16 अप्रेल को क्वार्टर बी ब्लॉक में बेसमेंट में खडी की थी। अगले दिन सुबह जाकर देखा तो बाइक नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसी तरह मंगलसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड धोइन्दा राजसमंद हाल सविनाखेडा उदयपुर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बाइक 28 अप्रेल को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर के सामने से चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक व चोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं प्रकाश गमेती पुत्र लोगर गमेती निवासी शिशमघाटी गाडवा रोड डबोक ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बाईक 21 अप्रेल को प्रतापनगर चौराहा से अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मादडी से युवती लापता
उदयपुर। शहर के मादडी औद्योगिक क्षेत्र में रोड नंबर पांच से एक युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार फूलचंद पुत्र जगन पदोराय निवासी बलुवा मनसाडी बिहार हाल एसआर इंडस्ट्रीज मादडी रोड नंबर पांच ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री दो मई को सायं करीब 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चला।
