उदयपुर, 5 मई। जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 6 विधानसभाओं की 27 ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में फलासिया पंचायत समिति के बिछीवाड़ा में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पीपीओ सौंपे। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर किसानों और पशुपालकों को 13 विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम रथ के साथ कला जत्थे के कलाकारों ने रोचक एवं आकर्षक अंदाज में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
इस अवसर पर समाजसेवी भैरूलाल प्रजापत, प्रकाश, मुकेश माली, भोपाल सिंह शेखावत व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पीपीओ सौंपे, 13 विभागों की योजनाओं की दी जानकारी
