मध्यस्था के माध्यम से बताई निस्तारण होने तक की पूरी प्रक्रिया

उदयपुर। सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के तत्वावधान मे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर सदस्य सचिव के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मे मध्यस्थगण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एडीजे कुलदीप  शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायिक एवं जज इंचार्ज मिडियेशन महेंद्र कुमार दवे, न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 भीलवाड़ा अर्चना मिश्रा, प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता जोधपुर प्रमिला आचार्य मचासीन रहे। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता उदयपुर एवं मंचासीन न्याधीशगण, अधिवक्तागण द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रजज्वलन के साथ एक दिवसीय मध्यस्था  प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबिका सोलंकी भी उपस्थित रही। न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 अर्चना मिश्रा एवं प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता जोधपुर प्रमिला आचार्य द्वारा मध्यस्था की बारीकियां बताई। मयस्थता  केंद्र में प्रकरण रेफर होने से लेकर प्रकरण का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण होने तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। रोल प्ले भी करवाया जाकर मध्यस्था के माध्यम से पक्षकर्रो को संतुष्ट करने के बाद प्रकरण का निस्तारण किया जाने की बारीकीयों के बारे में भी बताया गया। मध्यस्थतगण हेतु आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एवं बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर के  चयनित अधिवक्तागण ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!