श्रीजी हुज़ूर साहिब डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर करेंगे महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
-485 किग्रा के लड्डू का भोग चढ़ेगा 
-आज दोपहर 1 बजे से कल सुबह 8 बजे तक स्मारक में आमजन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
उदयपुर। महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, गुरुवार – 29 मई 2025 को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति के सचिव श्री सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि समिति अध्यक्ष एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर साहिब ड़ाॅ लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ ऑफ उदयपुर इस अवसर पर गुरुवार प्रातःकाल चेतकारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और 485 किलोग्राम के लड्डू का भोग अर्पित कर राष्ट्रनायक की अमर गौरवगाथा को नमन करेंगे।
जयंती की तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्रीजी हुजूर साहिब ड़ाॅ. मेवाड़ ने निर्देश दिए कि 29 मई को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्रवेश प्रदान किया जाए।
तैयारी के तहत आज, 28 मई को दोपहर 1 बजे से लेकर 29 मई की सुबह 8 बजे तक स्मारक परिसर में सभी आगंतुकों का प्रवेश निरस्त रहेगा, जिससे पूजा एंव अन्य व्यवस्था सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!