प्रथम तिर्थंकर 1008 श्री ऋषभ देव जी के जन्म कल्याणक पर जल मन्दिर का शुभारंभ

उदयपुर: हिरण मंगरी, श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति, से.नं. 3 द्वारा प्रथम तिर्थंकर 1008 श्री ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च रविवार को विविध कार्यक्रम के साथ मनाया गया, अध्यक्ष आनंदी लाल बम्बोरिया ने बताया की इस शुभ अवसर पर प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक महावीर भवन में णमोकार महामंत्र का जाप किया गया, जिसमें धर्मावलंबियों की अच्छी उपस्थिति रही, प्रभावना श्रीमती कमला जी दिपक जी हरकावत लाभार्थी परिवार द्वारा वितरण की गयी, वितरण के पश्चात जेएमबी मिष्ठान से.नं. 3 के सामने स्थित समाज के जल मन्दिर का उद्धघाटन णमोकार महामंत्र जाप के साथ समाजसेवी, धर्मनिष्ठ श्रीमान प्रहलाद जी चोरड़िया सा. द्वारा किया गया, सचिव संजय अलावत ने बताया कि इस जल मन्दिर का संचालन माता स्वर्गीय श्रीमती मांगी बाई, पिता स्वर्गीय श्री चंपालाल जी साहब चोर्डिया की स्मृति में प्रहलाद चन्द्र, दीपक, कुलदीप, शुभम, रिद॒म, अनमोल चोर्डिया (देबारी वाले), उदयपुर द्वारा करिब चार माह से अधिक समय तक के लिए किया जायेगा, जन्म कल्याणक पर प्रारम्भ जल मन्दिर कार्यक्रम में समाज सेवी जीवन सिंह मेहता, सोहन लाल भानावत, धनरूप मल बम्बोरिया, हेमन्त पामेचा, महेन्द्र डागा, दिल खुश सेठ, शान्ति लाल लोढा, विनोद कदमालिया, मदन सियाल, जोरावर सिंह वया, परमेश्वर मेहता, अमर सिंह वागरेचा, बाबूलाल मल्लारा, फतेह सिंह चौधरी, दीपक चोर्डिया, कुलदिप चोर्डिया, प्रकाश कोठारी अनेक गणमान्य उपस्थित रहते हुए सहयोग प्रदान कीया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!