होमगार्ड पर हमला करने वाली की शादी टली, मां—बाप सलाखों के पीछे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 13 नवंबर : होमगार्ड के जवान पर हमला करने के करने वाले आरोपी कि बुधवार को शादी थी। मगर वह घटना के बाद से ही फरार है, जिसके चलते उसकी शादी भी निरस्त हो गई। इधर सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को भी पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इधर घटना के बाद सक्रिय हुए पुलिस अधीक्षक ने भी बुधवार को यातायात पुलिसकर्मियो की बैठक ली। यातायात विभाग के पुलिस अधिकारियों ने गोयल को चौराहे पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ होने वाले व्यवहार के बारे में जानकारी दी। एसपी योगेश गोयल ने उनकी समस्याएं सुनीं और उन पर विचार करते हुए शीघ्र निदान का आश्वासन भी दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!