प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की पहली बैठक संपन्न, पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपेंगे पौधे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर. प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्ष शशिकांत खेतान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सहमति से समाज में िशक्षा काे बढ़ावा देने का िनर्णय हुआ। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव सीपी बंसल, सहमंत्री ओम प्रकाश गुप्ता को मनोनीत किया गया। मीिडया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि पहली बैठक में आगामी दिनों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि बैठक में समाज के प्रमुख पर्व अग्रसेन जयंती महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय हुआ। साथ ही यह भी तय हुआ कि इस बार अग्रसेन जयंती महोत्सव खास तरह से मनाया जाएगा जिसमें कई नए आयोजन शामिल किए जाएंगे । वहीं समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए जरूरत के अनुसार समाज के बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक का संचालन मंत्री राजेश अग्रवाल अाैर धन्यवाद की रस्म वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम िजंदल ने िकया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!