हैप्पी होम स्कूल में कारगिल विजय पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

उदयपुर। हैप्पी होम स्कूल में करगिल विजय दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमंे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि अजातशत्रु राव ने अपने काव्यपाठ से समाँ बांध दिया। अपनी सशक्त वाणी के माध्यम से अजातशत्रु ने छात्रों को देशभक्ति, भारतीय संस्कारों , वर्तमान में जीने के साथ ही बड़े सपने जीने के पाठ और मोबाइल से दूर रहने एवम् सोच समझ कर मित्र बनाने के महत्वपूर्ण गुर सिखा दिये। नवोदित कवियत्री तुलसी जैन ने भी अपने काव्यपाठ से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था निदेशक डॉ सुषमा अरोड़ा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!