थाना मावली- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व श्रीमती कैलाष कुंवर पुलिस उप अधीक्षक वृत मावली के निर्देशन में रतनसिंह, थानाधिकारी मावली मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से आज दिनांक 20.09.2022 को अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये भगवान लाल पुत्र नंगा निवासी गांव कुंचोली, फलीचडा, फतेहनगर, उदयपुर को सालेरा शिव मंदिर के पास साकरोदा जाने वाली मुख्य सडक से अवैध हथियार पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया जाकर मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
टीम सदस्यः- रतन सिंह थानाधिकारी, मावली, छगन लाल स.उ.नि., हरिनारायण कानि., सुरेश कुमार कानि., मुकेश कुमार कानि., 06. उदय लाल कानि. चालक।
अवैध पिस्टल सहित अभियुक्त गिरफ्तार
