माहेश्वरी महिला गौरव ने मनायें पांच त्यौहार

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने आज एक निजी रिसोर्ट में होली से लेकर गणगौर तक के कुल पंाच त्यौहार परम्परागत एवं जीवंतता के साथ एक साथ मनायें।
सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि 12-12 महिलाओं की पंाच टीमें बनायी गयी। होली टीम ने फागणिया पहन होली जला कर ढूंढ एवं रंगोत्सव के साथ मनाया। रंग पंचमी टीम मे ं2महिलाएं राधा-कृष्ण बन कर रंगपंचमी मनायें जाने के उद्देश्य से लठमार होली,फलों की होली चंग के साथ खेली। पीलिया साड़ी पहनकर शीतलामाता टीम की एक सदस्या ने झाडू एवं कलश के साथ शीतलामाता बन कर पूजा की और ओल्या वितरण किया।
चंुदड़ पहनी महिलाओं ने दशामाता पूजन कर गीत गायें और अन्त मे ंईसर गणगौर तैयार कर शोभायात्रा निकाली और कलपणा तैयार कर संगठन की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी को अर्पित किया। निर्णायक रूप में रेणुका बाहेती की टीम रंगमंचमी व गणगौर विजयी रही।
मंच संचालन रेखा देवुपरा ने किया। इस अवसर पर सरिता न्याती,निर्मला काबरा,कान्ता डाड,अंकिता, रीमा,प्राची,कला गट्टानी,शांता सोमानी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!