भीलवाडा। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला भीलवाडा जिला स्तर व उपखण्ड स्तरीय संयोजक सहसंयोजक व जिला स्तरीय समिति के सदस्यो की बैठक जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता व सेवासदन के अध्यक्ष सुरजमल सोमानी के मुख्य आतिथ्य मे सेवा सदन के मिटिग हॉल मे आज दिन मे 12:15 बजे आहूत की गई। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया ब्लाक /उपखण्ड स्तर से आये सदस्य से चर्चा करते हुये गांधी जीवन दर्शन का महत्व बताते हुये गांवों मे आपके माध्यम से सद्भावना कोमी एकता पर्व की आवश्यकता बतायी ।
ग्राम स्वराज पर कार्य करते हुये 12मार्च को जिला स्तर पर दाण्डी मार्च का आयोजन रखने का निर्णय किया गया जिसमे आयोजन की तैयारी की रूप रेखा बनाई गई ।
साथ ही समय समय पर गांधी जीवन दर्शन के आयोजन अपने स्तर पर उपखण्ड व गावो मे करने का निर्णय लिया गया
बैठक मे मुश्ताक अली, सहाड़ा संयोजक सुनील दत्त शर्मा ,आनन्द तिवाडी, दीपमाला लोट,मन्जू राठोड, विनोद पुरोहित, दुर्गा लाल, दिनेश सोनी, हितेश चोबे, विष्णु खटीक, दुर्गेश पानेरी, गोरीशंकर दायमा, न्तिन बाफना, सत्यनारायण मडोवरा, राजेशशर्मा, गोवर्धन बलाई, रामलाल गाडरी, शिवराज सुराणा, अनवर हुसेन, पप्पु भील, कलीम काजी, आदि उपस्थित थे
