उदयपुर। प्रो. गौरव वल्लभ जी की विश्वास यात्रा के तहत उदयपुर शहर के बी ब्लॉक के वार्ड 64 के अशोक विहार में वार्ड के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय गणमान्य निवासियों की बैठक कर संवाद किया गया।
आज के कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएँ बताई जिनमें सबसे प्रमुख समस्या कई वर्षों से पेयजल की आपूर्ति पूरी नहीं होने व क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन नहीं होने की बताई।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रो. गौरव वल्लभ जी के नेतृत्व में संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया व साथ ही वार्ड व क्षेत्र में वर्ष के तीन सौ पैसठ दिन सक्रिय रहकर कार्य करने व संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया। प्रो. गौरव वल्लभ ने चुनाव में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस विश्वास यात्रा से कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों से जो संवाद हो रहा है उसके स्थानीय क्षेत्रवासियों व संगठन दोनों के लिए बहुत ही सकारात्मक परिणाम आयेंगे।
आज के कार्यक्रम में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष महेश धनावत, राजकुमार शर्मा, डॉ सत्यभूषण नागर, विवेक नागदा, आकाश जैन, राकेश पोरवाल, सुभाष चित्तौडा, चंडालिया जी, रेनवाल जी, तनुज नहर, कांग्रेस के वार्ड 64 अध्यक्ष नीता कोठारी सहित कई पदाधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
विश्वास यात्रा के दूसरे दिन संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का लिया संकल्प
