राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किए शासनश्री के दर्शन, लिया आशीर्वाद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। मुनिप्रवर ने कहा -कार्यशैली में किरण जी की प्रतिकृति है दीप्ति युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती ध्यान साधक शासनश्री मुनि श्री सुरेश कुमार सहवर्ती मुनि श्री संबोध कुमार जी ‘मेधांश’ मुनि श्री सिद्धप्रज्ञ जी के प्रवासस्थल पर पहुँचकर राजसमंद की नव मनोनीत विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया, माहेश्वरी ने कहा- कहीं ना कही ये आपका हो आशीर्वाद ही था कि संघर्षों के बावजूद राजसमंद की जनता ने मुझे पुनः राजसमंद की बागडोर सोपी।
उन्होंने कहा- मुनिश्री सदा इसी तरह मुझे अपने आशीर्वाद में रखे, वे राजसमंद के दौरे पर जाते हुए मुनिवृंद के दर्शनार्थ पहुँची थी, आधे घंटे तक चली भेंट वार्ता में मुनि सुरेश ने कहा- किरण जी ने राजसमंद का दिल जीता था, कर्तृत्व के पहलू में दीप्ति किरण जी की प्रतिकृति दिखती है
मुनि संबोध कुमार मेधांश ने कहा- राजनीति में होने के बाद भी ज़मीन से जुड़े रहना, अपना सहजता को बनाये रखना अगर कहीं से सीखना हो तो दीप्ति जी माहेश्वरी स्वयं एक आदर्श हो सकती है।
मुनि सिद्धप्रज्ञ ने भी विधायक के प्रति शुभकामना व्यक्त की इस अवसर पर समाज सेवी कमलेश जैन, श्रीमती पंकज हिरण, दीक्षा जैन, रोहित चौधरी ने विधायक के आगमन पर उन्हें ओपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया,
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!