कांग्रेस से बागी दिलीप सिंह ने ठोकी ताल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
भीम विधानसभा क्षेत्र में लगातार कर रहे जनसंपर्क
राजसमंद/भीम-देवगढ़, 7 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और एनएसयूआई के पूर्व महासचिव दिलीप सिंह सिसोदिया ने भीम देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के नजदीकी रहे दिलीप सिंह सिसोदिया पिछले दो विधानसभा  चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट की मांग कर रहे थे परंतु पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज दिलीप सिंह ने इस बार भीम देवगढ़ से निर्दलीय ही चुनाव लड़ने की ठान ली है ।
सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दिलीप सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!