स्थापना दिवस पर स्काउट गाइड झंडा दिवस मनाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली द्वारा मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय परिसर में भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस को स्काउट गाइड झंडा दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया।

समारोह के दौरान भारत स्काउट गाइड झंडा स्टीकर का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। स्थानीय संघ संरक्षक जगदीश चंद्र पालीवाल ने संगठन के क्रियाकलाप, स्थानीय संघ की गुणात्मक प्रगति आदि के बारे में जानकारी देते हुए संगठन की सक्रिय रूप से गुणात्मक प्रगति पर जोर दिया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र चैधरी, आर पी पंकज जोशी, चुन्नीलाल अहीर, सोहनलाल बुनकर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी करणसिंह राव, पवन कुमार नागौरी, कमलेश त्रिवेदी, भरत वैष्णव, कमल सिंह सहित अन्य स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!