नीमज माता से आशीर्वाद ले गौरव वल्लभ ने की जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

परिवार की हर महिला मुखिया के सम्मान में उन्हें हर साल 10000 रुपए मिलेंगे

उदयपुर.  रविवार को उदयपुर शहर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने अपनी चुनावी पदयात्रा की शुरुआत की. सबसे पहले उन्होंने वैष्णो देवी नीमज माता मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और माता से आशीर्वाद ले उन्होंने वार्ड 1 और 70 में रहने वाले लोगों से समर्थन की अपील की. साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार ने जनहित में जितने कार्य किये, उसका एक चौथाई भी कार्य भाजपा ने अपने किसी राज्य में नहीं किया. प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने महिलाओं को बताया कि सरकार ने यह वचन लिया है कि चुनाव में जीतने के बाद गृह लक्ष्मी गारंटी योजना को लागू की जायेगी. जिसके तहत परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपये सरकार की ओर से दी जाएगी, ताकि वह अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर सकें. महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए यह राशि सीधे उनके खाते में डाली जाएगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार महिला सुरक्षा के साथ ही महिलाओं की हर समस्या को अपनी बहन-बेटियों की समस्या मानती है. उनके किचन का बजट नहीं गड़बड़ हो जाए इसके लिए 500 रुपये में गैस का सिलेंडर महिलाओं की किचन में पहुंचाया. जबकि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर 1100 रुपये कर दिए. इस दौरान क्षेत्र की जनता ने भी बेबाकी से अपनी राय रखी.

इस अवसर पर प्रोफेसर गौरव वल्लभ के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौर, संगठन महामंत्री अरुण टांक, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह, संतोष प्रजापत, बंशीलाल, सुरेश साल्वी, भाजपा से कांग्रेस में आये महेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान क्षेत्र की जनता ने भी यह स्वीकार किया

रविवार की शाम प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने ब्लॉक बी में जनसंपर्क के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं से घबरा गयी है. हार निश्चित देख कर कभी ईडी कभी सीबीआइ तो कभी कोई अन्य हथकंडे का इस्तेमाल करती है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को वोट करने की अपील की. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी प्रोफेसर गौरव को जिता कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करवाने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, भरत आमेरी, प्रकाश उपाध्याय, केजी मुंद्रा, , शिप्रा उपाध्याय, हरीश शर्मा, शोएब हुसैन, फिरदौस, सत्यनारायण टांक, महेश धनाबत, कैलाश जैन, अनिल माथुर समेत पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता अन्य उपस्थित थे.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!