उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में तांत्रिक विद्या से घर की समस्या खत्म करने के नाम पर रुपए ऐंठने के संबंध में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार दक्षिणी विस्तार योजना गोवर्धनविलास में रह रहे बड़ का अमराणा, शंभूपुरा चित्तौड़गढ़ निवासी रमेशचंद्र डांगी पुत्र स्वर्गीय सुखलाल डांगी ने हरिश तेजोत के खिलाफ दी रिपोर्ट में तांत्रिक विद्या कर घर की समस्या खत्म करने की एवज में रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस भादसं की धारा 420 व 406 में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बेग छीना
सलूम्बर जिले के सराड़ा में रह रहे मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रिगनोद थानांतर्गत गोविशंकर निवासी होकमसिंह पुत्र भेरुसिंह राजपूत ने परसाद थान में दी रिपोर्ट में बताया कि 3 नवम्बर को दोपहर 2.45 बजे पंडोरी घाटी चणावदा में अज्ञात पांच बदमाश उसका बेग छीनकर भाग गए।
तांत्रिक विद्या से समस्या खत्म करने के नाम पर रुपए ऐंठे
