फिजियोथेरेपी और टैलीहेल्थ का मेल एक क्रांतिकारी बदलाव-प्रो.सारंदेवोत

उदयपुर 4 नवंबर। कोविड महामारी के दौरान और उसके बाद देश में टैली हेल्थ तथा इससे जुड़े क्षेत्रों की मांग और परिवर्तन दोनों  ही देखने को मिल रहा है। टैली हेल्थ के माध्यम से फिजियोथैरेपी मोबाइल फोन से आज हर खासोआम की पहुंच में आ गई है। फिजियोथैरेपी एक ऐसी विधा है जो दर्द को बिना दर्द के खत्म करने की काबिलियत रखती है। टैली हेल्थ के जुड़ जाने से ये ओर भी सुविधाजनक बन गई हैं ।
टैली हेल्थ जहां एक ओर दूरी से मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने का असरदार माध्यम बन कर उभरा है वहीं दूसरी और इस क्षेत्र की अपनी सीमाएं और चुनौतियां भी हमारे सामने है। तकनीकी बुनियादी ढांचे, शहरी-ग्रामीण डिजिटल विभाजन, तकनीकी निरक्षरता, मरीज की गोपनीयता और इलाज की विश्वसनीयता इनमें से कुछ प्रमुख है। इन चुनौतियों के साथ नई और सरल तकनीकों के प्रयोग के उपयोग से चिकित्सा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव लाए जा सकते है। उक्त विचार राजस्थान विद्यापीठ के संघटक काॅलेज आॅफ फिजियोथेरेपी की मेजबानी में प्रतापनगर परिसर में ’’टैली हेल्थ रिहैबिलिटेशन एक्सप्लोरिग द लैंडस्केप आॅफ हेल्थकेयर सिस्टम फ्रॉम प्री कॉविड-19 पेन्डेमिक टू पोस्ट कॉविड एरा’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय पांचवीं अंतरराष्ट्रीय काॅन्ग्रेस के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. एस.एस.  सारंगदेवोत ने बतौर अध्यक्षीय उद्बोधन में कही।
प्रारंभ में प्राचार्य डाॅ. शैलेन्द्र मेहता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय सेमीनार की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय सेमीनार में 13 देशों के 3000 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है जिसमें 400 से अधिक शोध पत्रों, 10 माॅडल तथा 60 पोस्टर का वाचन व प्रदर्शन किया जाएगा।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी गोधरा के कुलपति डाॅ0 प्रताप सिंह चैहान ने अपने उदबोधन में देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्वतियों पर बोलते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा पद्वतियों के अतिरिक्त चिकित्सा की अज्य विधाओं को भी हमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ना होगा साथ ही इनमें शोध आधारित कार्योे और पेटेन्टांे की दिशा में कार्य करना होगा। डाॅ चैहान ने फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधान की ओर किए जाने वाले प्रयासों पर भी विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि डॉ0 के एस ठाकुर कुलपति गोविन्द गुरू ट्राईबल यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा ने  कहा कि इस प्रकार की काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से फिजियोथैरेपी से जुड़े विद्यार्थियों, स्काॅलर्स और विशेषज्ञों को विचारों और तकनीकों के अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलता है।
काॅन्फ्रेंस में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से शोध पत्रों, माॅडलों तथा पोस्टरों के वाचन व प्रदर्शन द्वारा विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया गया। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञों ने वर्कशाॅप के द्वारा प्रतिभागियों को नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण और उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस मौके पर प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, डाॅ. भारत सिंह देवड़ा द्वारा लिखित डेटा एनालाइटिकस और वीजुएलाइजेशन टूल विषयक मोनाग्राफ तथा काॅन्फ्रेस की स्मारिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय  स्तर के विषयानिष्णात जिसमें मलेशिया से इलियन टेन फाउन्डर डारेक्टर ए.ओ.लव. पिलेटिस स्टूडियो, जकार्ता इन्डोनेशिया से प्रो. इमाम वालुयु फाउन्डर छाया कुमारा फाउन्डेशन एण्ड चैयरपर्सन आॅफ पदमाकुमारा इंस्टीटयुट आॅफ हेल्थ साईसेज, बोत्सवाना से मेजर थोकोजानी एलफोर्ड ग्वाई हेड आॅफ फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट एण्ड वेलनेश आॅफिसर बोत्सवाना डिफेन्स फोर्स क्लििनिकल हेल्थ सर्विसेज मिलेट्री हाॅस्पीटल, बाली से बामबेंग हादीकार्तिको डीन फेक्लटी आॅफ हेल्थ साईन्स एण्ड टेक्निोलाॅजी ध्यानापुरा युनिर्वसिटी, यु.ए.ई. से डाॅ0 महेन्द्र यादव एच.ओ.डी., फिजियोथैरेपी, केनेडियन मेडिकल एण्ड रिहैबिलिटेशन आबूदाबी, बेलजीयम से जुसेपीरेग्नो अस्सिटेन्ट टीचर, ए.टी.एस.ए.आई., स्कूला डी ओस्टोपथिया, ओस्टीयोपेथ डीओ एण्ड पोस्चरोलोजीस्ट एट आॅस्टीयो एण्ड कंपनी बु्रसेल, श्रीलंका से डाॅ0 सितरावेलियथन मायुरन सिनियर लेक्चरर डिपार्टमेंन्ट फिजियोथैरेपी फेकल्टी आॅफ ऐलाईड हेल्थ साईसेज युनिर्वसिटी आॅफ पेराडेनिया, मेलेशिया से प्राफेसर डाॅ0 ओलेक्सेडर क्रासिल्स चिकोव फेकल्टी आॅफ स्पोट्र्स साईन्स एण्ड रिक्रियेशन युनिर्वसिटी टेक्नोलाॅजी मारा शाह अलाम से सेलांगोर, बांगलादेश डाॅ0 एस.एन. मुस्तफा कमाल ईन्टरनेशन कोर्स इन्स्ट्रक्टर असोसिएट प्रोफेसर एण्ड एच.ओ.डी. डिपार्टमेंन्ट आॅफ फिजियोथैरेपी एण्ड रिहैबिलिटेशन इनाम मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल सावर ढाका, यु.ए.ई. से इब्राहिम मुस्तफा अबुअमर प्रोफेसर एण्ड चैयरमेन आॅफ फिजियोथैरेपी काॅलेज आॅफ हेल्थ साईसेज यूनिर्वसिटी आॅफ शारजाह, यु.ए.ई. से डाॅ0 मोहम्मद अर्सयाद सुबु अस्टिेन्ट प्रोफेसर काॅलेज आॅफ हेल्थ साईसेज युनिर्वसिटी आॅफ शारजाह, पिलेटिस, स्पाइनल मैन्युअल थेरेपी, न्यूरो रिहैबिलिटेशन, एक्सरसाइज ट्रेनिंग, मसल एनर्जी तकनीक, थेराबैंड एक्सरसाइज, न्यूरो डेवलपमेंटलथेरेपी, इंटरवेंशनल पेन मैनेजमेंट ए डाॅ0 संजीव के झा आई.ए.पी. के प्रेसिडेटं, विनायक ग्लोबल युनिर्वरिटी, डाॅ रूचि वाष्र्णेय सहित , गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट, उड़ीसा, केरल, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली उत्तरप्रदेश, मघ्यप्रदेश, आदि राज्यों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ प्रज्ञा भटट ने किया जबकि आभार डाॅ सुनीता ग्रोवर ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!