नगर विकास न्यास की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
निर्माण कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

भीलवाड़ा, 29 अगस्त। मंगलवार को न्यास सचिव द्वारा समस्त तकनीकी अधिकारी/कर्मचारीगण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यास द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।

सचिव, नगर विकास न्यास श्री अभिषेक खन्ना ने समीक्षा के दौरान न्यास के प्रगतिरत समस्त निर्माण कार्यो की जानकारी लेकर संबंधित अधिशाषी अभियन्ता को सम्बंधित प्रत्येक कार्य के फोटोग्राफ/ड्राईंग एवं अन्य विवरण सहित प्रस्तुत करने व कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण न हुआ हो तो कारण सहित विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तथा इसकी प्रगति को लेकर आगामी 10 दिवस में पुनः रिव्यू किये जाने को कहा। बैठक में उन्होंने पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर संतोषप्रद पाये जाने पर संवेदक को समय पर बिल प्रस्तुत करने के साथ ही न्यास द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के कार्यस्थल पर कार्य का नाम, संवेदक का नाम, कार्य की राशि एवं कार्य पूर्णता दिनांक का अंकन कराते हुए प्रदर्शन बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक के दौरान सचिव ने जिन निर्माण कार्यों की कार्य समाप्ति अवधि पूर्ण हो चुकी है किन्तु कार्य वर्तमान में लंबित है, तो संवेदक को नोटिस जारी कर संतोषप्रद कारण नहीं होने की स्थिति में डिबार करने की कार्यवाही करने, स्वीकृत विभिन्न विद्यालयों से सम्बंधित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से प्रारम्भ करने, न्यास के योजना/गैर योजना क्षेत्र में स्थित न्यास भूमि पर आवश्यकता के अनुरूप वायर फेन्सिंग करने एवं बोर्ड लगाने के कार्य हेतु वार्षिक अनुबंध हेतु निविदा जारी करने की कार्यवाही करने, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूर्ण होने पर तत्काल वायर फेन्सिंग कर न्यास सम्पत्ति का बोर्ड लगाया जाने, विभिन्न योजनाओं में रिक्त भूखण्डों की सफाई हेतु सम्बंधित भूखण्डधारी को नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इस दौरान उन्होंने बाद मियाद सफाई न किये जाने पर भूखण्डवारी पर पेनल्टी की कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित कनिष्ठ अभियन्ता को निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा जिन कार्यों के कार्यादेश जारी किये जा चुके है उन्हें तत्काल प्रारम्भ कराया जावे साथ ही न्यास सचिव ने अधीक्षण अभियन्ता को समय-समय पर निर्माण कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये गये।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!