उदयपुर के माइक्रो आर्टिस्ट चित्तौड़ा को मिला एक और अवार्ड

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
माइक्रो आर्ट में लगातार नवाचारों के लिए लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड हुआ नाम दर्ज
उदयपुर के ख्यातनाम माइक्रो आर्टिस्ट एवं बुक बाइंडिंग स्पेशलिस्ट चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रोत्साहन के साथ विशेष पहचान मिल रही है। हाल ही में चित्तौड़ा द्वारा माइक्रो आर्ट के क्षेत्र में लगातार नवाचारों के आउटस्टेंडिंग कार्य के लिए उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से डॉ अविनाश डी सकुन्दे (इंटरनेशनल चेयर मैन इंडिया) द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यह प्रमाण पत्र उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अजयपाल लांबा ने आर्टिस्ट चित्तौड़ा को भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मार्ग पर रहने वाले चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा राजकीय मुद्रणालय से सेवानिवृत है। वे 2003 से माइक्रो आर्ट के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे है। उनके द्वारा धार्मिक, सामाजिक व राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन वृत पर अनाज के दानों, माचिस की तिलियो, स्टेपलर पिन आदि से कई सूक्ष्म व लघु कलाकृतियां बना चुके है। उन्हें हाल ही में भारत गौरव सम्मान, पिंक एण्ड ब्लू वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड, इन्फ्यूसर अवार्ड के साथ कई गौरव प्राप्त हुए। चित्तौड़ा द्वारा समय समय पर वि़द्यार्थियों को बुक बाइंडिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!