उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर ने शुक्रवार को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सराड़ा तहसील के पिलादर पटवार मंडल पर सेवारत था तथा मकान का आबादी पट्टा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
मिली जानकारी के अनुसार पिलादर निवासी एक ग्रामीण ने आबादी क्षेत्र स्थित अपने मकान का पट्टा जारी करने के लिए आवेदन कर रखा था। जिसको लेकर वह पटवारी गणपतलाल मीणा से मिला। जिसने पट्टा जारी करने के एवज में चालीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किन्तु बाद में वह 25 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। इसमें से पांच हजार वह पहले से ही ले चुका था तथा बाकी बीस हजार रुपए लेकर शुक्रवार को आफिस बुलाया था। पटवारी गणपतलाल मीणा ने जैसे ही बीस हजार रुपए की रिश्वत ली, तभी एसीबी के अतिरिकत पलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने पटवारी गणपतलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
