कार्यक्रम के दोनों दिन रहा उत्साह बरकरार
प्रतापगढ़, 26 मई। सभी स्वेच्छिक़ संगठनों की प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्य कर रहे स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के द्वारा प्रशासन और एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्ट एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मध्य 25 व 26 मई को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम प्रतापगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र मुमताज मसीह द्वारा की गई। जिसमें 13 सत्र आयोजित किये गए। इस कार्यक्रम में एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के प्रतिनिधि दोनों दिन बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।
संवाद कार्यक्रम के दुसरे दिन फिल्म प्रदर्शन द्वारा वीएसडीसी पोर्टल का महत्त्व व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग से संगीता यादव द्वारा सशक्त-समृद्ध समाज के निर्माण में महिलाओं व बच्चों की भूमिका, श्रम निरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा श्रमिक व रोजगार- राष्ट्र के विकास के आधार स्तम्भ, कृषि एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कृष्णकान्त संयुक्त निदेशक, कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी विभागीय योजनाओं के प्रस्तुतीकरण, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चन्द्र पारिक द्वारा शिक्षा सबके लिए पर परिचर्चा आयोजित की व विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वेच्छिक़ संगठनों के प्रतिनिधियों को दो दिवस भाग लेने पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुमताज मसीह (राज्य मंत्री दर्जा )अध्यक्ष स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर ने की। कार्यक्रम में धरियावद विधायक नगराज मीणा, स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के स्टेट कॉर्डिनेटर अजय गौड़, स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के मनोनीत सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के मनोनीत सदस्य पंकज शर्मा, स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के विशेष सलाहकार संजय गौड़, पीसीसी सदस्य पंकज दाधीच, श्री भानुप्रताप राणावत, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जगदीश कुमावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। मंच का संचालन सुधीर वोरा द्वारा किया गया।
राज्य मंत्री मसीह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
राज्य मंत्री मसीह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडियाकर्मियों को संबोधित किया व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा की महंगाई राहत कैंप जहां सरकार की योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है वही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में भी सहायक सिद्ध हो रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में राशि अब 25 लाख और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में राशि 10 लाख कर दी है। साथ ही उन्होंने अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा की सरकार इन योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
समापन सत्र में सभी को दिया धन्यवाद
संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र में स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के मनोनीत सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा ने समापन सत्र में राज्य के विकास में स्वेच्छिक़ संगठनों की भूमिका को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आमजन के लिए जितनी कल्याणकारी योजनाएं दी है उसका लाभ गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा आम जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों, ट्रस्ट, एनजीओ और मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
