सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाईजर, सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती चयन हेतु कार्यक्रम निर्धारित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
चित्तौड़गढ़, 12 मई। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट, 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर सुरक्षा अधिकारी कैडर कोर्स GTO के पद पर भर्ती हेतु चयन के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह के द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।
एस.एस.सी.आई. कमांडेंट कार्यालय रीजनल ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि 11 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें 34 युवाओं ने भाग लिया उनमें से शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 4 युवाओं का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से भर्ती 12 मई को  डूंगला, 13 को गंगरार, 14 को कपासन, 15 मई को निंबाहेड़ा, 16 को राशमी, 18 को चित्तौड़गढ़, 19 को भूपालसागर एवं 20 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैंसरोड़गढ़ में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!