डूंगरपुर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय पर होगा लाभार्थी उत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजस्थान दिवस पर दिखेगी सुशासन की कहानी, लाभार्थियों की जुबानी
डूंगरपुर, 28 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 30 मार्च को राज्य के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लाभार्थी उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद ऑडिटोरियम सहित जिले के सभी ब्लॉक में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक होने वाले उत्सव के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री स्वयं संवाद करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे और विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर आमजन से फीडबैक लेंगे।
लाभार्थियों से सीधा संवाद है सुशासन का आधार- जिला कलक्टर
जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने मंगलवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को लाभार्थी उत्सव को पूरी गरीमा के साथ मनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद सुशासन का आधार है। इससे हमें विभागीय योजनाओं की धरातल पर प्रगति की जानकारी मिलेगी।
जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में चिरंजीवी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों सहित 600 से अधिक लोग शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम के मद्देनजर भी जिला कलक्टर ने महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। नगर परिषद ऑडिटोरियम में विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी।

पोषण पखवाड़ा में जिला स्तर पर पोषण रन आज
डूंगरपुर, 28 मार्च/पोषण अभियान के अन्तर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माह मार्च में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 मार्च से 3 अप्रैल तक किया जा रहा है।
पोषण पखवाड़े के तहत जिला स्तर पर 29 मार्च को प्रातः 6.15 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर से गेपसागर की पाल तक पोषण रन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 300 प्रतिभागियों द्वारा पोषण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने पोषण रन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला पुलिस अधीक्षक, चिकित्सा व्यवस्था के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी , पीने के पानी की व्यवस्था, चल शौचालय, डस्टबिन व सफाई व्यवस्था के लिये आयुक्त नगरपरिषद डंूगरपुर, स्काउट वोलियन्टर्स के लिये जिला प्रभारी स्काउट गाइड एवं अल्पाहार व टेन्ट व्यवस्था के लिये उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डंूगरपुर को नियुक्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!