राजस्थान साहित्य अकादमी ने घोषित किए वर्ष 2022.-23 के पुरस्कार
उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022.-23 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इस साल का मीरां पुरस्कार जयपुर मूल निवासी एवं तिरुवंतपुरम.केरल वासी रति सक्सेना को कविता पुस्तक ‘हंसी एक प्रार्थना‘ के लिए को दिया जाएगा। अकादमी के इस सर्वोच्च पुरस्कार के तहत पचहतर हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। जबकि राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाला एक लाख रुपए का जर्नादन राय नागर सम्मान अजमेर के डॉ. चंद्र प्रकाश देवल को प्रदान किया जाएगा।
राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने शुक्रवार को बताया कि गत दिनों जयपुर में हुई सम्मान समिति की बैठक में पुरस्कारों को लेकर निर्णय लिया गया था और शुक्रवार को संचालिका में अनुमोदन होने के बाद इनके नाम जारी किए गए। जयपुर में हुई समिति बैठक में समिति सदस्य जगदीश आर्य, उप शासन सचिव कला, साहित्य संस्कृति, समिति सदस्य एवं अकादमी पूर्व अध्यक्ष वेदव्यास, समिति सदस्य एवं कुलपति डॉ. सुधि राजीव के अलावा अकादमी अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे।
अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की
वार्षिक पुरस्कारों के तहत कथा एवं उपन्यास विधा में दिया जाने वाला रांगेय राघव पुरस्कार बांसवाड़ा के भरत चंद्र शर्मा को उपन्यास ‘पीर परबत.सी‘ के लिए दिया जाएगा। काव्य विधा के लिए दिया जाने वाला सुधींद्र पुरस्कार जयपुर के कवि मायामृग को कविता संग्रह ‘मुझमें मीठा तू हैं‘ के लिए तथा एकांकी.नाटक के लिए दिया जाने वाला देवीलाल सामर पुरस्कार जयपुर निवासी अजय अनुरागी को नाट्य कृति ष्रांग नंबरष् के लिए घोषित किया जा रहा है। आलोचना क्षेत्र का प्रतिष्ठित देवराज उपाध्याय पुरस्कार भरतपुर मूल के राजाराम भादू को आलोचना.कृति ‘कविता के आयाम‘ को तथा विविध विधाओं का कन्हैयालाल सहल पुरस्कार जयपुर के व्यंग्यकार यश गोयल को कृति ‘नामुमकिन नेता‘ के लिए दिया जाएगा। बाल साहित्य के क्षेत्र का शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार कांकरोली की कुसुम अग्रवाल को बाल एकांकी पुस्तक ‘हम सब एक हैं‘ के लिए दिया जाएगा। उक्त सभी पुरस्कार इक्कतीस हजार रुपये की राशि के हैं।
सचिव सोलंकी के अनुसार इक्कीस हजार रुपए की राशि वाला प्रथम प्रकाशित कृति सुमनेश जोशी पुरस्कार उदयपुर निवासी कथाकार तराना परवीन को कहानी संग्रह ‘एक सौ आठ‘ के लिए दिया जाएगा।
नवोदित पुरस्कारों की भी इुई घोषणा
अकादमी द्वारा युवा लेखक तैयार करने की मुहिम को केंद्र में रखकर प्रारंभ किए गए विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तरीय पुरस्कारों की संचालिका से अनुमोदन पश्चात घोषणा की गई। अकादमी सचिव डॉ. बसंत सोलंकी ने बताया कि नवोदित पुरस्कारों के तहत विद्यालय स्तरीय परदेशी पुरस्कार कविता के लिए महारानी गायत्री देवी कन्या विद्यालय, जयपुर की प्राचा शर्मा को ‘सागर मोती एवं अन्य कविताएं‘ के लिएए परदेशी कहानी पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय, पल्लू.हनुमानगढ़ की दिव्या विंतामण सानप को कहानी ‘खुशी के आंसू‘ के लिए, परदेशी निबंध पुरस्कार राउमावि अमरपुरा.उदयपुर की हर्षिता मीणा को निबंध ‘नवाचारों का उद्भव‘ के लिए तथा परदेशी लघुकथा पुरस्कार राजकीय सार्दुल उमावि बीकानेर के अरमान नदीम की लघुकथा ‘असली ताकत‘् के लिए दिया जाएगा। इसी प्रकार महाविद्यालय स्तरीय चंद्रदेव शर्मा कविता पुरस्कार राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू के हिमांशु भारद्वाज को ‘स्पृहा और अन्य कविताएं‘ के लिए चंद्रदेव शर्मा के लिए कहानी पुरस्कार गोपल्याण.लूणकरणसर की निर्मला शर्मा को कहानी ‘कोई चारा नहीं‘ के लिएए चंद्रदेव शर्मा एकांकी पुरस्कार मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर की तनिष्का पड़िहार की एकांकी ‘जागो प्यारेए जागो‘ के लिएए चंद्रदेव शर्मा निबंध पुरस्कार सोनादेवी सेठिया कन्या महाविद्यालय सुजानगढ की मैना कंवर को निबंध ‘विगत और संभावनाएं‘ के लिए दिया जाएगा। सुधा गुप्ता महाविद्याल स्तरीय कविता पुरस्कार महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोधपुर की सूरज कुमारी को ‘प्रकृति की आवाज और अन्य कविताएं‘ के लिए दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी पुरस्कारों के तहत पांच हजार रुपये प्रति पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
विशिष्ट साहित्यकार सम्मान की भी हुई घोषणा
अकादमी द्वारा दिए जाने वाले विशिष्ट साहित्यकार सम्मानों की भी घोषणा की गई। जिसमें अजंता देव जयपुर, अतुल चतुर्वेदी कोटा, डॉ. अनिता वर्मा कोटा, कुसुम मेघवाल उदयपुर, कैलाश मनहर मनोहरपुरा, गोपाल माथुर अजमेर, गोरधनसिंह शेखावत सीकर, जवरीमल्ल पारख जोधपुर, जीवन सिंह मानवी अलवर, फारूख आफरीदी जयपुर, बख्शीश सिंह अजमेर, डॉ. महेंद्र भानावत उदयपुर, मालचंद तिवाड़ी बीकानेर, राजन निर्माेही जावा जोधपुर, डॉ., रामकुमार घोटड़ सादुलपुर, रामस्वरूप किसान परलीका, राजेंद्र कसवां झुंझुनू, रेवतीरमण शर्मा अलवर, शिवराज छंगाणी बीकानेर, विद्या पालीवाल उदयपुर, डॉ. सत्यनारायण जोधपुर, सावित्री चौधरी जयपुर, हबीब कैफी जोधपुर, हरिराम मीणा बामनवास, हसन जमाल जोधपुर को वर्ष 2022.23 का विशिष्ट साहित्यकार सम्मान दिया जाएगा।
