विश्व वानिकी दिवस का आयोजन

भीलवाडा, 21 मार्च। वनमण्डल द्वारा विश्व वानिकी दिवस पर जिले भर में आयोजन किया गया। जिसके तहत हमीरगढ़ ईको पार्क में सरस्वती, माध्यमिक विद्यालय, गौतम पब्लिक स्कूल, रघुकुल एकेडमी के लगभग 100 छात्र-छात्राओं द्वारा ईको पार्क का भ्रमण करवाया एवं वन्य जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका हमीरगढ़ श्रीमती रेखा परिहाऱ, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री भवर लाल बारेट एवं प्रतिनिधि पीपुल फोर एनीमल श्री सत्यनारायण व्यास द्वारा छात्र-छात्राओं को वानिकी दिवस की आवश्यकता एवं औचित्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी भंवर लाल बारेठ ने छात्र-छात्राओं को ईको पार्क में मौजूद पेड़-पौधों के बारे में नाम व उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को घर-घर औषधि योजना के तहत वितरित किए गए पौधो की सार संभाल एवं अपने जन्मदिन पर ईको पार्क हमीरगढ़ में 1-1 पेड़ लगाने हेतु संकल्प दिलाया।

उप वन संरक्षक ने बताया कि वनमण्डल की रेंज माण्डलगढ़, जहाजपुर, शाहपुरा, आसीन्द, गंगापुर भीलवाडा के कर्मचारियों द्वारा वनक्षेत्र में एवं वनक्षेत्र से बाहर वानिकी बीजों का संग्रहण किया गया।
—000—

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!