प्रतापगढ़ 10 मार्च। सारथी सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को जिला प्रमुख इंद्रा मीणा की अध्यक्षता में महिला दिवस समारोह सेलिब्रेशन होटल के पास सालगिया कंपाउंड में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आरती जैन ,सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग छाया चौबीसा, विशिष्ट अतिथि लता शर्मा, मीनाक्षी जी डीएफओ, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी, ललिता गांधी, सुमन देवल और सार्थी सेवा संस्थान की महिलाएं मौजूद थी। उल्लेखनीय है की इस संस्थान को तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस संस्थान के द्वारा नई पहल शुरू की गई है। संस्थान द्वारा महिला हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है जिसमें जिन महिलाओं को हस्ताक्षर करना नहीं आता उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाया जाएगा। जिला मुख्यालय से शुरू होकर यह अभियान संपूर्ण जिले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान से सराहा गया व प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रमुख इंद्रा मीणा ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है और देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण करना बहुत जरुरी है। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक, बेला बंसल द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर भावना गांधी ,ज्योति शर्मा, ममता त्रिवेदी, कविता खाटवा, पूजा खाटवा, राजश्री सोनी, सचिव रूबी यादव, सुधा मेहता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Related Posts
-
प्रतापगढ़: पीएम श्री बालिका स्कूल में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला आयोजित
Udaipurviews6 days agoपीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किला रोड प्रतापगढ़ में यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्य... -
प्रतापगढ़ जिला कारागृह में मनाया गया ‘बंदी सुधार दिवस’, बंदियों को दी सकारात्मक जीवन की प्रेरणा
Udaipurviews1 week agoप्रतापगढ़, 3 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित समाज कल्याण सप्ताह के तहत तीसरे दिन जिला कारागृह में बंदी सुधार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम ... -
प्रतापगढ़ के विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
Udaipurviews1 week agoप्रतापगढ़, 3 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में संचालित आदर्श जिला नशा मुक्ति केंद्र की ओर से गादोला, पानमोडी एवं सेमलोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय... -
प्रतापगढ़ में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन: सीएम भजनलाल शर्मा के संबोधन से जुड़ीं महिलाएं
Udaipurviews1 week agoप्रतापगढ़, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में शनिवार को जयपुर के यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम से प्रतापगढ़ जिला भी वर... -
प्रतापगढ़ : 103वीं जयंती पर साहित्यकारों ने परदेशी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Udaipurviews3 months agoसाहित्य की समृद्धि के लिए परदेशी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प प्रतापगढ़, 29 जुलाई। साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती के अवसर पर शहर स्थित परदेशी पार्क में कार्यक्रम आयोजित ... -
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी
Udaipurviews3 months agoसाहित्यकार संगम एवं काव्यगोष्ठी-2026 साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती पर सजा साहित्य का भव्य मंच राजस्थान साहित्य अकादमी एवं परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्...
