अधिक से अधिक लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करें-जिला कलक्टर

जिला कलक्टर व एसपी ने सीएलजी के सदस्यों की ली बैठक

प्रतापगढ़एक मार्च। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव व जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार को मिनी सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर होलीधुलण्डीशब-ए-बारात सहित विभिन्न त्यौहारों को साम्प्रदायिक सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाने व जुलूसरैलीमेला आदि का आयोजन निश्चित समयावधि में करवाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे त्यौहारों को मनाते समय शांति बनाकर सौहार्द रखें। उन्होंने त्यौहारो को लेकर सदस्यों से सुझाव भी मांगे। इसके अलाव उन्होंने जिले में सभी के जीवन की सुरक्षा व दुर्घटना से बचाव को लेकर वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करने को लेकर आमजन को जागरूक करने व लोगों को माॅटिवेट करने के निर्देश भी दिए।

जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं व मुख्य सड़क मार्ग पर होलिका का दहन न करें। उन्होंने आयोजन के पर्व पर रक्तदान करने का सुझाव भी दिया। इसके अलावा उन्होंने शहर में अमन व शांति बनाए रखने के लिए अपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने की बात कही। उन्होंने जिले में अपराधियों को सुधारने की बात भी कही ताकि आगे जाकर वे साधारण जीवन यापन कर सकें। उन्होंने सीएलजी सदस्यों के सुझाव पर देर रात्रि तक बजने वाले डीजे पर कार्यवाही करने व प्रतापगढ़ शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों को लेकर भी निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायकअतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणाडिप्टी मुकेश सोनीसीआई रविन्द्रसिंह सहित जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

प्रतापगढ़एक मार्च। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बुधवार को नए राजकीय बालिका महाविद्यालय भवन और जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरिक्षण किया।उन्होंने वहाँ चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व कार्य प्रगति की जानकारी ली।

कलक्टर यादव ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश प्रदान किए। मौके पर प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओपी दायमासार्वजनिक निर्माण विभाग व चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!