उदयपुर। नवरात्रि के उत्साह और गरबा की उमंग के बीच बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल एवं आई एम योगा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क गरबा वर्कशॉप का शुभारंभ आज गुरुवार से होगा। वर्कशॉप प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि शहरवासियों को गरबा की कला, संस्कृति और उत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आई एम योगा स्टूडियो की फाउंडर एवं योग गुरु वंशिका ने बताया कि वर्कशॉप में प्रतिभागियों को गरबा के बेसिक स्टेप्स से लेकर विभिन्न आकर्षक मूव्स और गरबा की लय-ताल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगीत और उत्सवी माहौल के बीच प्रतिभागी गरबा के पारंपरिक एवं आकर्षक डांस स्टेप्स सीखेंगे। दो दिवसीय इस नि:शुल्क वर्कशॉप में शहरवासियों को गरबा सीखने और उत्सवी माहौल का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
