थाना मांडवा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ एक बेहद बड़ा और सफल ऑपरेशन चलाया है।
श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के निकट सुपरविजन में श्री मूंगलाराम थानाधिकारी, मांडवा व श्री चंद्रभान सिंह पु.नि. प्रभारी DST के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मांडवा थाना क्षेत्र के मौजा साडी के बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों में तड़के एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
संयुक्त टीम ने नदी फला साडी के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर कविताराम पिता हगाराम, नकलाराम पिता सरवर, होलाराम पिता धर्मा, किरण पिता मणिया, राविया पिता हगाराम व नारायण पिता बाबू के खेतों से भारी मात्रा में की जा रही अवैध गांजा और भांग की खेती को नष्ट कर मौके से कुल 1149.500 किलोग्राम (11 क्विंटल से अधिक) वजनी अवैध गांजा और भांग के हरे पौधे जब्त किए हैं। इसमें 17.450 किलोग्राम गांजा व 1132.05 किलोग्राम भांग के पौधे थे।
दुर्गम पहाड़ियों में छिपाई गई थी अवैध खेती
पुलिस टीम जब मौजा साडी के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची, तो वहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गंजे और भांग की खेती लहलहाती मिली। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए इन दुर्गम पहाड़ियों को अपना ठिकाना बनाया था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी फसल को उखाड़कर जब्त कर लिया, जिसका कुल वजन 1149.500 किलोग्राम पाया गया है।
07 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज
इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए थाना मांडवा पर 07 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें 01 प्रकरण 8/20 NDPS एक्ट में व 06 प्रकरण भांग से संबंधित 16/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज किए गए। पुलिस अब इस अवैध खेती और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
टीम प्रभारी व सदस्य:
-
श्री मूंगलाराम – थानाधिकारी, मांडवा मय टीम।
-
श्री चंद्रभान सिंह – प्रभारी DST टीम।
-
श्री विक्रम सिंह – स.उ.नि. DST।
-
श्री करतार सिंह – स.उ.नि. DST।
-
श्री कमलेश जाखड़ – हेड कानि. DST।
-
श्री हितेंद्र सिंह – हेड कानि. DST।
-
श्री शक्तिसिंह – कानि. DST।
-
श्री वीरेंद्र साहू – कानि. DST।
-
श्री सुमेर सिंह – कानि. DST।
