बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा की जॉइंट वर्कप्लेस विजिट संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

क्वांटा लैब में सदस्यों ने शेयर किए एक्सपीरियंस, नेटवर्किंग और बिजनेस कोलैबोरेशन के नए अवसरों पर हुआ डिस्कशन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव एवं युवा चैप्टर की ओर से जॉइंट वर्कप्लेस विजिट का आयोजन 29 सितंबर को क्वांटा लैब में किया गया। विजिट बीसीआई उत्सव के मेंबर राहुल कुमावत और बीसीआई युवा के मेंबर रोहित पालीवाल की वर्कप्लेस फर्स्ट फ्लोर, अरबुदा इलेक्ट्रिक बिल्डिंग, पुलां, भुवाणा स्थित क्वांटा लैब में हुई। इस विजिट में बीसीआई सदस्यों ने एक-दूसरे के वर्कप्लेस और बिजनेस एक्टिविटीज को करीब से जाना। इस दौरान सदस्यों ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए और नए बिजनेस कनेक्शन एवं कोलैबोरेशन की संभावनाओं पर डिस्कशन किया।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की रेगुलर एक्टिविटीज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस और वर्किंग स्टाइल को समझने के साथ नेटवर्किंग को स्ट्रॉन्ग करना और नए बिजनेस रिलेशनशिप डेवलप करने का अवसर देना है।

बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट के जरिए उत्सव चैप्टर के मेंबर्स को अलग-अलग बिजनेस और उनकी वर्किंग स्टाइल को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है। इस तरह की एक्टिविटीज से मेंबर्स के बीच बेहतर कनेक्ट, नॉलेज शेयरिंग और म्यूचुअल कोलैबोरेशन को बढ़ावा मिलता है।

वर्कप्लेस के होस्ट एवं बीसीआई उत्सव के मेंबर राहुल कुमावत ने क्वांटा लैब में बीसीआई मेंबर्स का वेलकम किया और अपने वर्क एरिया से जुड़ी जानकारी एवं एक्सपीरियंस शेयर किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की विजिट से बिजनेस कम्युनिटी के सदस्यों के बीच डायरेक्ट इंटरैक्शन बढ़ता है और नए कनेक्शन बनाने के साथ भविष्य के कोलैबोरेशन के रास्ते भी खुलते हैं।

बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने कहा कि युवा चैप्टर की ओर से लगातार ऐसी एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं, जिनसे यंग एंटरप्रेन्योर्स और बिजनेस प्रोफेशनल्स के बीच नेटवर्किंग और बिजनेस डिस्कशन को बढ़ावा मिले। वर्कप्लेस विजिट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मेंबर्स नए बिजनेस को समझने के साथ नए आइडियाज और कोलैबोरेशन की पॉसिबिलिटीज पर चर्चा कर सकते हैं।

होस्ट एवं बीसीआई युवा मेंबर रोहित पालीवाल ने कहा कि क्वांटा लैब में हुई इस वर्कप्लेस विजिट के दौरान मेंबर्स के साथ अपने वर्क एरिया की जानकारी और एक्सपीरियंस शेयर करने का अवसर मिला। साथ ही सदस्यों के एक्सपीरियंस, सजेशंस और आइडियाज को जानने का भी मौका मिला। उन्होंने विजिट को बिजनेस नेटवर्किंग और नॉलेज एक्सचेंज के लिहाज से उपयोगी बताया।

इस अवसर पर राहुल कुमावत, रोहित पालीवाल, गिरीश शर्मा, हर्ष करवानी, धीरज वैदिक, प्रेमलता कुमावत, भूमि त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!