स्वर कोकिला लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर सुर संगम द्वारा स्वर सुमन अर्पित किए

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

udaipur . नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा, मेरी आवाज़ ही पहचान है,गर याद रहे…..जैसे अमर गीतों को स्वर देने वाली पार्श्वगायिका लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि संगीत संध्या के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं आर न्यूज़ चैनल के चीफ़ एडिटर प्रकाश शर्मा थे । सर्वप्रथम लता मंगेशकर के 97वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अपने उद्बोधन में प्रकाश शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता पेशे में अपने आप को तनावमुक्त रखने में संगीत का महत्वपूर्ण योगदान है।

संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि कुछ आवाजें सिर्फ सुनी नहीं जाती वो दिल में उतर जाती हैं और ऐसी ही एक आवाज है भारत रत्न लता मंगेशकर की जो आज भी हजारों दिलों पर राज़ कर रही है। कार्यक्रम में 19 सदस्यों ने लता मंगेशकर के 35 अमर गीतों को पेश कर महफ़िल की रंगत जमा दी। कार्यक्रम में दिलीप वर्मा ने बाँहो में चले…,गंगा मैया में जब तक…,प्रियंका चुंडावत ने अजीब दास्ता है ये..,ये शमा, शमा है सुहाना…, सी.पी.गन्धर्व ने बईया ना धरो.…,ये वक्त न खो जाए…,वीनू वैष्णव ने शर्म आती है मगर…,जा रे जा ओ हरजाई…,विनोद कल्याणा ने तू जहां जहां चलेगा…,तेरी बिंदिया रे…,लोकेश जोशी ने ना जिया लागे ना…,सोलह बरस की बाली…,ओम प्रकाश भट्ट ने तेरे चेहरे से नज़र.…,अच्छा तो हम चलते है…, ए.के.शर्मा ने जाने क्यों लोग…,आपकी नजरों ने….,सुरेन्द्र दक ने वो भूली दस्ता…,अगर मुझसे मोहब्बत है…, नयनेस दवे ने ओ सजना बरखा…,ये दिल तुम बिन…,मलय चक्रवर्ती ने तेरा मेरा प्यार…,रुकजा रात ठहर जा…,पवन शर्मा ने मेघा छाए…, करवटे बदलते रहे…,संतोष श्रीवास्तव ने तेरे बिना जिया…,ए सागर की लहरों…,खुशबू जैन ने ऐसा शमा ना होता…,दिल की गिरह…,बृजेश मिश्रा ने रुके रुके से कदम…,हम तेरे प्यार में सारा आलम…,कविता सांखला ने दिल में तुझे….,तोता मैना की…., हेमन्त सूर्यवंशी ने मेरे पिया को…, परदेश जा के…,सूर्य प्रकाश गौड़ मिलती है जिंदगी में….,जैसे एकल और युगल कालजई नग़मे प्रस्तुत कर समा बांध दिया और श्रोताओं की खूब दाद पाई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में एक प्यार का नग़मा है…, प्रस्तुत किया जिसको सभी सदस्यों द्वारा सराहा गया। संयोजक द्वारा शर्मा को उपरना और मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया ।

अंत में संयोजिका वीनू वैष्णव का जन्मदिन होने से केक कटिंग कर बधाईयां दी गई साथ ही “नारी शक्ति सम्मान” प्रदान किया ।   ग्रुप के नए सदस्य डॉक्टर ममता सक्सेना एवं सूर्य प्रकाश गौड़ को उपरना पहना कर और लोकेश जोशी को बेस्ट सिंगर का खिताब ग्रुप के संयोजक वीनू वैष्णव एवं सी.पी.गन्धर्व ने उपरना एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी गीतो के ट्रेक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव  एवं कार्यक्रम संचालन विनोद कल्याणा ने किया। अंत में सी.पी.गन्धर्व द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!