उदयपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में भव्य ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि मिस्टर महेश पालीवाल ,डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर, उदयपुर और विशिष्ट अतिथि मिस्टर लक्ष्मण दास वैष्णव, सीनियर डिप्टी ऑफिसर खेलकूद, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य गजराम सीरवी द्वारा दोनों मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी शमील शेख ने बताया कि समारोह के दौरान राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे 16 से अधिक विद्यालयों के 180 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के 21 से अधिक स्पोर्ट्स शिक्षकों का पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ए-वन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,बोहरा यूथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल खांजीपीर,सेंट्रल एकेडमी स्कूल सेक्टर 5, डीपीएस स्कूल , गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीवन रतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खालसा पब्लिक स्कूल ,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव,सेफी स्कूल, सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 14, सेंट जॉन पब्लिक स्कूल, सुधर्मा स्कूल अशोक नगर, द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल,द विजन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विजडम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
समारोह के अतिथि श्री पालीवाल ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ साथ अनुशासन, टीम वर्क और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना है और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
इस अवसर पर अतिथि वैष्णव ने कहा कि आज के युवा खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, बस उन्हें एक सही मंच और उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार समारोह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन गीतांशी सिंह राव ने किया । इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड्सश् आयोजित, 180 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मानित
