उदयपुर। शहर की सविना थाना पुलिस ने डमी खातेदार बनकर फर्जी पॉवर तैयार करवाकर जमीन बेचने के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पीडित मीठालाल वैष्णव की रिपोर्ट पर की गई। पुलिस ने मुखबीर की सूचना एव तकनीकी संसाधनो की सहायता से मूल खातेदार के स्थान पर डमी खातेदार खडे कर फर्जी मुख्तियार नामा तैयार करवाया जाकर भूमि का बेचान कर धोखाधडी कारित करने वाले डमी खातेदार अभियुक्त धनराज बैरवा पुत्र स्व. किषोरीलाल बैरवा निवासी, हर्ष पैलेस के सामने देवाली गोवर्धन विलास, यशवन्त सिंह शक्तावत उर्फ सोनू पुत्र स्व0 नारायण सिंह शक्तावत निवासी माछला मगरा स्वराज नगर सूरजपोल को गिरफतार किया गया है, जो वर्तमान मे पुलिस अभिरक्षा मे निरूद्व चल रहे है जिनसे गहनता से तफतीश की जा रही है। प्रकरण मे इनसे पूर्व भी तीन अभियुक्तगण अनिल शर्मा, सिकन्दर परमार, मनीष खराडी को गिरफतार किया जा चुका है। अभियुक्त यशवन्त सिहं शक्तावत उर्फ सोनू के विरूद्व पूर्व के हत्या का प्रयास व मारपीट लडाई झगडा करने जैसा अपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।
गोपालजी मंदिर मे दान पात्र तोडकर चोरी करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफतार
उदयपुर। कानोड क्षेत्र में गोपालजी मंदिर में दानपात्र तोडकर चोरी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में गत 18 अगस्त को योगेश्वरसिंह सारंगदेवोत ने रिपोर्ट दी थी। पुलिस के अनुसार मुखबीर तंत्र के आधार पर सूचना संकलन किया जिससे पता चला की आरोपी तेजाराम उर्फ तेजिया रावत उदयपुर से मजदुरी कर अपना मोबाईल फोन स्विच आॅफ कर रात्रि मे कानोड आकर मंदिर पर पहुचकर दान पात्र मे से नगदी रूपए चोरी कर पीपलवास गांव के जंगल मे छिप गया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीपलवास गांव के जंगल में ड्राॅन कैमरे की मदद से शातिर बदमाश तेजाराम उर्फ तेजिया पुत्र किशना रावत निवासी पीपलवास कानोड को गिरफतार किया गया है। अभियुक्त ने पूर्व में भी कई स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया है।
नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार संजय सुराणा निवासी शिवानगर ने गत 25 अप्रेल को उसके सूने मकान मे ंचोरी की वारदात की सूचना दी थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व मुखबीर तंत्र के आधार पर अनुसंधान करते हुए घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरा चेक किये गये जिसमें दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तों कुर्बान उर्फ मौनु खान पुत्र हुसैन खान निवासी खांजीपीर बीड़ा और हारीश खान उर्फ पप्पी पिता अब्दुल रशिद निवासी खांजीपीर बीड़ाको तलाश कर गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपीयों ने बताया की घटना करने से पुर्व वे सूने मकानों की दिन के समय रेकी करते थे और रात्रि के समय वहा चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दोनो आरोपियो के विरूद्ध पूर्व मे कई प्रकरण दर्ज हे।
राखी से पहले पकडे 1600 लीटर दूध का लिया सेंपल
उदयपुर। राखी के त्यौहार पर मिलावट की शिकायतों के मद्देनर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक टैंकर में पकडे 1600लीटर दूध के सेंपल लिए और अमानक पाए जाने की स्थिति में उसे नष्ट किया। स्वास्थ्य विभाग को मिलावट दूध के परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार सुबह हिरणमगरी में नाकाबंदी कर एक दूध टैंकर को रुकवा कर चालक से पूछताछ की। जांच के दौरान टैंकर में दो हिस्से पाए गए। चालक ने पूछताछ में टैंकर के एक हिस्से में भैंस का चार फेट और दूसरे हिस्से में छह फेट वाला दूध होना बताया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दूध का सेंपल लेने के साथ ही अमानक पाए करीब 1600 लीटर दूध को नष्ट कराया। विभाग ने दूध के सैंपल जांच के लिए सरकारी लेब में भिजवा दिए है। रिपोर्ट आने पर ही दूध की गुणवत्ता और मिलावट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पिता—पुत्र के साथ मारपीट
उदयपुर। शहर में भामाशाह मार्ग स्थित पाश्र्वनाथ ज्वेलर्स पर पिता—पुत्र के साथ गाली गलोज कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसा नवीन कोठारी पुत्र पूरणमल कोठारी निवासी विवेक नगर हिरणमगरी ने पंकज सेठिया नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उससे व उसके पिता के साथ आरोपी द्वारा गाली गलोज करने व इलेक्ट्रिक डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बोरीकुआं में दो बाईक सवार पांच बदमाशों ने की लूटपाट
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में बोरीकुआं में वाहन रुकवा कर दो बाईक सवार पांच बदमाशों द्वारा लूटपाट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार खेमराज व्यास पुत्र हीरालला व्यास निवासी शिवनगर सविना सेक्टर—14 काली कल्याण धाम के पास ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश पांच बदमाशों ने उसके वाहन को रुकवा कर उसके साथ छिना झपटी कर उसका मोबाइल लूट कर भाग गए। पुलिस लुटेरे बदमाशों की तलाश कर रही है।
बेटियों को झाडियों में लावारिस छोड गई मां व उसके साथी
उदयपुर। जिले के कानोड क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपनी दो बेटियों को झाडियों में लावारिस छोडकर अपने साथियों के साथ चले जाने का मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट पति ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार सुरेश मीणा पुत्र बाबरु मीणा निवासी गोपा की भागल कानोड ने पत्नी सविना मीणा, लक्ष्मण मीणा निवासी हाल सकालदा कूण जिला सलूम्बर व आठ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसकी पत्नी सविना व लक्ष्मण ने उसकी दोनों बेटियों को घर से बाहर झाडियों में अकेला असुरक्षित लावारिस हालत में हमेशा हमेशा के लिए छोडकर लक्ष्मण के साथ भाग गई। उसकी बेटियों को गांव के कुत्तों ने घेर लिया और कुत्तों के भौंकने और बेटियों के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कुत्तों से बचाया नहीं तो वे कुत्ते दोनों बेटियां को मारकर खा जाते। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एमबी चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर के बाहर से स्कूटी चोरी
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के ट्रोम सेंटर के बाहर खडी स्कूटी अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार खुशी डामोर पुत्री शांंतिलाल मीणा निवासी सकलाल पोस्ट छाणी पहाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी स्कूटी 18 अगस्त को सुबह 9.30 बजे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर के बाहर खडी की थी जिसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बदमाश और चुराई स्कूटी को तलाश कर रही है।
बलीचा में ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो युवक घायल
उदयपुर। शहर से सटे बलीचा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अजय असावानी पुत्र गोविंदराम सिंधी निवासी इंदिरा गांधी नगर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि ट्रक चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर उसकी कार को बलीचा में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार अजय असवानी 46 पुत्र गोविंदराम सिंधी निवासी सेक्टर—14 इंदिरा गांधी नगर गोवर्धनविलास और संदीप काबरा पुत्र मोहनलाल काबरा निवासी हिरणमगरी सेक्टर—04 घायल हो गए। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास ट्रांसपोर्ट नगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने विक्की सचदेव नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गृहिणी से आॅनलाइन धोखाधडी
उदयपुर। शहर के अंबामाता क्षेत्र में एक गृहिणी के साथ आॅनलाइन धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता मनीषा मोगरा पत्नी नरेश मोगरा जैन निवासी अम्बामाता स्कीम महाकालेश्वर चौराहा ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें 20 अगस्त को उसके साथ आॅनलाईन धोखाधडी का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
