कृषि विज्ञान केन्द्र पर कृषक-वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

भीलवाडा 17 दिसंबर। कृषि विज्ञान केन्द्र, पर कृषक-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि यह संवाद प्राकृतिक खेती, संरक्षित खेती, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषक उत्पाद संगठन एवं लाभकारी खेती पर आधारित है।

संवाद कार्यक्रम में डीडी राजस्थान के कृषि दर्शन कार्यक्रमों के प्रोड्यूसर और ख्याति प्राप्त कृषि लेखक वीरेन्द्र परिहार, वरिष्ठ कैमरामैन मुकेश गुप्ता, ऑडियो इंजीनियर राजेश कुमार व सहायक पुष्पेन्द्र सिंह मौजूद रहे। किसान संवाद का प्रसारण जल्द ही डी.डी. राजस्थान की कृषि दर्शन कार्यक्रम में किया जायेगा।

किसान वैज्ञानिक संवाद के एक्सपर्ट पैनल में कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एल.एल. पंवार, पूर्व डीन डॉ. के.एल. जीनगर, विशेषाधिकारी डॉ. एस.डी. धाकड़, प्रोफेसर डॉ. प्रकाश पंवार, कृषि विज्ञान केन्द्र शाहपुरा के डॉ. राजेश जलवानियाँ, आत्मा भीलवाड़ा के परियोजना निदेशक डॉ. जी.एल. चावला, कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा से डॉ. सी.एम. यादव एवं प्रकाश कुमावत आदि ने किसानों द्वारा किये गये प्रश्नों जैसे जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, संरक्षित खेती, मातृवृक्ष बगीचे लगाने का समय, समन्वित कृषि प्रणाली, उन्नत पशुपालन, आत्मा परियोजना द्वारा कृषक पुरस्कार एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान, फसल बीमा, बीज उत्पादन आदि का जवाब दिया गया।

कृषक वैज्ञानिक संवाद में कृषक एवं कृषक महिलाओं का उत्साह देखने को मिला। वैज्ञानिकों एवं सभी कृषकों ने डीडी राजस्थान, कृषि दर्शन, जयपुर की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संवाद में प्रगतिशील किसान एम.पी. नारायणन, पी.एल. प्रजापति, देवकिशन गुर्जर एवं मुकेश धाकड़, भँवर कंवर आदि उपस्थित थे। इस प्रकार का कृषक वैज्ञानिक संवाद केन्द्र पर प्रथम बार आयोजित किया गया। संवाद में जिले के 50 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!