रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के समीप बडी क्षेत्र में रविवार देर रात को एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार नजर हुसैन नामक युवक रविवार रात को घरवारों को बडी घूमने जाने का कहकर निकला था। बडी तालाब पहुंचने पर पहले से वहां घात लगाकर बैठे पांच छह युवकों ने उसको घेर लिया और चाकू से ताबडतोड चार—पांच वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कोई पुरानी रंजिश के चलते हुसैन पर हमला किया गया है। गंभीर घायल को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। पुलिस हमलावरों को तलाश कर रही है।

झाडोल क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में रविवार को दिनदहाडे बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला मुख्यालय पर महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हमलावरों ने नरेंद्रसिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस मामले में  पर्वतसिंह और उसके बेटे यशपाल सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।  हमले की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को झाडोल चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घायल का एमबी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!