उदयपुर। शहर में फतहसागर झील को भरने वाली मदार नहर के रास्ते पर सोमवार को एक बडा हरा भरा पेड अचानक धराशायी होकर गिर गया। इसके चलते मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार मदार देवाली से बडगांव की ओर जाने वाले मदार नहर के किनारे पर लगा काफी बडा हरा पेड सोमवार को सुबह अचानक नीचे गिर गया। यह पेड काफी दिनों से गिरने की स्थिति में था। इसके बारे में पूर्व में भी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को सावचेत किया जा चुका था। इस बीच सोमवार को यह पेड आखिर गिर गया। इस कारण रास्ते पर आवागमन बंद हो गया। लोगों को अन्य रास्ता अपनाते हुए अपने गन्तव्य तक पहुंचना पडा। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड को हटाने का कार्य शुरू किया।
मदार नहर के रास्ते पर गिरा बडा पेड
